यूजीसी के नये नियमों से रोक हटते ही मोदी जी आप हिंदू ह्रदय सम्राट नहीं रहेंगे
लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस के लोग मेरी कब्र खोदने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर मोदी जी ने सुप्रीम कोर्ट के जरिए यूजीसी के नये नियमों पर जल्द ही रोक न लगवा दी होती तो सवर्ण समाज खुद इनकी कब्र खोदने में जुट जाता। उन्होंने कहा कि मोदी जी आप एक बार यूजीसी नियम पर लगी रोक सुप्रीम कोर्ट से हटवाकर देख लो, असलियत पता चल जाएगी। गांव-गांव और गली-गली में मोदी जी इस नारे से आपके सवर्ण समर्थक भयंकर स्वागत करेंगे और हिंदू हृदय सम्राट से आप खुद को पिछड़ी जाति में तेली बताते हैं, ये सवर्ण आपको तेली बना देंगे। ऐसा मैं लिखता न, लेकिन राज्यसभा में आपके झूठे भाषण ने मजबूर कर दिया।